खेल

ET ग्लोबल बिजनस समिट में सभी को खूब पसंद आया इनकम टैक्स पर ये सुझाव, जमकर बजीं तालियां

नई दिल्ली: दिल्ली के होटल ताज पैलेस में ‘इकोनॉमिक टाइम्स वैश्विक व्यवसाय सम्मेलन 2023’ (ET Global Business Summit 2023) की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। यह दो दिवसीय सम्मेलन 17-18 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर टाइम्स ग्रुप के VCMD समीर जैन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को एक छोटा सा सुझाव पेश किया था कि आप पुरुषों पर इनकम टैक्स एक फीसदी बढ़ा दीजिए। वहीं महिलाओं की इनकम पर टैक्स एक फीसदी घटा दीजिए। समीर जैन के इस सुझाव पर समिट में जोरदार तालियां बजीं और पीएम मोदी भी मुस्कुराते दिखे।

हर साल होगा दो फीसदी का फायदा

टाइम्स ग्रुप के VCMD समीर जैन ने कहा कि इसमें देश का भला होगा। उन्होंने कहा कि समिट में शामिल बिजनसमैन हंस रहे हैं, क्योंकि वे यह बात समझ चुके हैं। ऐसा होने पर बिजनसमैन करोड़ों रुपये अपनी वाइफ के नाम पर कर देंगे। समीर जैन ने कहा कि आज जो पुरुषों की फाइल है, उनकी पत्नियों की फाइल से ज्यादा है। अगर ऐसा हुआ तो वो सारी फाइल ट्रांसफर करेंगे। मोह के बारे में गीता कहती है कि यह असमय आता है। ऐसे में जब शादी होकर वाइफ घर में आएगी तभी से वो फाइल बढ़ाना शुरू कर देंगे। जबसे एक लड़की पैदा होगी उसकी फाइल बननी शुरू हो जाएगी। इससे दो प्रतिशत का फायदा हर साल होगा।

महिलाओं के हाथ में होगी ताकत

टाइम्स ग्रुप के VCMD समीर जैन ने कहा कि अगर महिलाओं की इनकम पर एक फीसदी टैक्स कम हुआ तो उनके हाथ में ताकत बढ़ेगी। महिलाएं समाज में और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगर शादी के बाद मन-मुटाव हुआ तो महिलाएं रुपये के मामले में सबसे मजबूत स्थान पर होंगी। उन्होंने कहा कि इसपर उनका पूरा विश्वास है कि हिंदुस्तान एक समृद्ध भारत होगा। होगा क्या बल्कि है। ये हर समय था और हर समय बढ़ता रहेगा। समीर जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा से इसी विचार से काम करते चले आए हैं। अब हम सब इसमें जुड़ जाएं और सबको इसमें बहुत शक्ति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button