उत्तर प्रदेश

हवाई जहाज जैसा बताया एक्सपीरियंस, नमो भारत ट्रेन में पहले दिन दस हजार यात्रियों ने किया सफर

गाजियाबाद। देश की पहली नमो भारत ट्रेन का परिचालन शनिवार से आम जनता के लिए शुरू कर दिया गया। पहले दिन दस हजार यात्रियों ने साहिबाबाद एवं दुहाई के बीच चली नमो भारत में सफर किया। शनिवार सुबह छह बजकर छह मिनट पर साहिबाबाद से पहली नमो भारत ट्रेन दुहाई के लिए रवाना हुई।

इसमें 26 यात्री सवार हुए। इनमें प्रीमियम कोच में बैठे चार यात्री भी शामिल हैं। स्टेशन पर स्टाफ ने फूल और चॉकलेट देकर यात्रियों का स्वागत किया। पहले दिन ज्यादातर लोग घूमने के उद्देश्य से पहुंचे। यात्री डा. नितिशा ने बताया कि-

ट्रेन के बारे में जितना सुना था यह उससे कही ज्यादा अद्भुत है। यह मेट्रो से ज्यादा बेहतर है। हम केवल ट्रेन में घूमने के लिए आए हैं।

सुमित ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि-
सुबह सात बजे नमो भारत ट्रेन में साहिबाबाद से दुहाई तक का सफर किया। कब दुहाई पहुंच गया पता ही नहीं चला। सभी सुविधाएं शानदार हैं।

वहीं, वसुंधरा के दंपती संदीप गुप्ता व शिल्पी गुप्ता ने लिखा कि नमो भारत की स्पीड बुलेट ट्रेन जैसी, स्टाफ द्वारा प्लेन जैसा स्वागत और किराया बस जैसा था।

इसके प्रीमियम कोच में रिक्लाइनिंग सीटें, कोट हुक, मैगजीन होल्डर व फुटरेस्ट जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएं दी गई हैं।

पहले दिन बोर्ड से स्पीड गायब

पहले दिन स्टाफ की लापरवाही भी देखने को मिली। लगभग साढ़े सात बजे चली ट्रेन में प्रीमियम कोच में परिचालक गायब थे। ट्रेन के अंदर डिस्प्ले से स्पीड गायब रही। स्टाफ ने बताया कि सॉफ्टवेयर में दिक्कत होने के करण स्पीड डिस्प्ले नहीं हो रही है। प्रीमियम कोच में फूड वेंडिंग मशीन नहीं चली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button