खेल

महिलाओं के लिए धमाकेदार स्कीम, बचत पर 7.5% ब्याज, जानें टैक्स फ्री है या नहीं?

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने एक फरवरी को पेश हुए बजट में महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) की घोषणा की थी। यह एक वन-टाइम स्मॉल सेविंग स्कीम है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह स्कीम लाई गई है। यह स्कीम 2 साल के लिए साल 2025 तक है। इस स्कीम में बचत पर 7.5 फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा। साथ ही इसमें आंशिक निकासी का भी प्रावधान है। इस स्कीम का फॉर्मल नोटिफिकेशन जल्द ही आ जाएगा। 7.5 फीसदी की ब्याज दर के साथ यह स्कीम एक साल में 15,427 रुपये का रिटर्न देगी। दो साल में इस स्कीम से आपको 32,044 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस तरह इस स्कीम में आपकी 2 लाख रुपये की रकम दो साल में 2.32 लाख रुपये हो जाएगी। आइए महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate) से जुड़ी खास बातें जानते हैं।

बजट में हुई थी घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में एक वन टाइम स्मॉल सेविंग्स स्कीम की घोषणा की थी। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) है। यह स्कीम सिर्फ महिलाओं के लिए है।

कौन कर सकता है निवेश

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में एक महिला या एक गर्ल चाइल्ड के नाम पर कोई भी निवेश कर सकता है।

क्या है अधिकतम सीमा

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में निवश की अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये है। इस स्कीम में निवेशक को 7.5 फीसदी की फिक्स ब्याज दर से रिटर्न मिलता है।

वन-टाइम स्कीम

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट एक वन टाइम स्कीम है। यह स्कीम मार्च 2025 तक दो वर्षों के लिए उपलब्ध है।

क्या हैं खास फायदे

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट की खास बात यह है कि यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा समर्थित है। इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही इस स्कीम में आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है।

क्या टैक्स फ्री है यह स्कीम

वित्त मंत्री ने इस बात पर स्पष्टता नहीं दी है कि इस स्कीम में निवेश टैक्स फ्री होगा या नहीं। इस बारे में स्पष्टता के लिए हमें ऑफिशिल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button