मुख्य समाचार

पत्रकार से मारपीट मामले में सलमान खान के खिलाफ FIR रद्द, एक्टर को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत

मालूम हो कि 2019 में अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने Salman Khan और उनके बॉडीगार्ड पर मारपीट करने और बदसलूकी का आरोप लगाया था। पत्रकार ने एक्टर के खिलाफ दर्ज अपनी शिकायत में कहा था कि सलमान ने न सिर्फ बदतमीजी की बल्कि उसका मोबाइल तक छीन लिया था। इस मामले में अशोक पांडे ने पहले अंधेरी में मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान को समन भेजा था। इस पर सलमान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बीते साल बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्टर को राहत देते हुए समन पर रोक लगा दी थी।

सलमान और पत्रकार के बीच क्या हुआ था?

पूरी घटना क्या थी और पत्रकार अशोक पांडे व सलमान के बीच क्या हुआ था, आइए बताते हैं। सलमान खान अकसर ही मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग के लिए निकलते हैं। कई बार साथ में उनके बॉडीगार्ड रहते हैं और कई बार नहीं। साल 2019 में जब ऐसे ही एक दिन सलमान साइकलिंग के लिए निकले तो पत्रकार ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो शूट कर लिया। सलमान ने पत्रकार का फोन छीन लिया। पत्रकार का कहना था कि उसने इसके लिए एक्टर के गार्ड्स से परमिशन ली थी। लेकिन सलमान ने उसके साथ बदतमीजी की और फोन छीन लिया।

इन धाराओं में दर्ज हुई थी FIR

पत्रकार ने यह तक आरोप लगाया कि सलमान के बॉडीगार्ड ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद उसने सलमान खान के खिलाफ अंधेरी में मजिस्ट्रेट के सामने मामला रखा। तब सलमान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया था।

सलमान की तगड़ी सिक्योरिटी

उधर सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से भी जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद से एक्टर ने अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ली है। सलमान को धाकड़ राम बिश्नोई ने दो बार जान से मारने की धमकी दी। हालांकि पिछले दिनों पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और 27 मार्च को उसे मुंबई की बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button