खेल

सुबह-सुबह उछल गए Navoday Enterprises समेत पांच पेनी स्टॉक्स, यहां देखिए पूरी लिस्ट

मुंबई: अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले सत्र में निवेशकों का मूड मिलाजुला रहा और यह करीब फ्लैट बंद हुआ। इस बीच एशियाई मार्केट्स में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुले। तेल की कीमत में गिरावट से रुपये अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। अधिकांश सेक्टर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान आईटी शेयरों को हुआ है। अमेरिकी टेक शेयरों में भी पिछले सत्र में गिरावट आई थी। लेकिन गिरावट के बीच बीएसई ऑटो (BSE Auto) और बीएसई मेटल्स (BSE Metals) में तेजी देखने को मिली है। सुबह 10.50 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.90% गिरावट के सात 60,202 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) 0.82% गिरावट के साथ 17,952 अंक पर था। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा स्टील (Tata Steel) और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) में रही जबकि टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और इन्फोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

बीएसई पर 1,444 शेयरों में तेजी आई है जबकि 1,703 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो डेक्लाइन के पक्ष में है। इस गिरावट के बावजूद ब्रॉडर इंडेक्सेज का प्रदर्शन प्रमुख इंडेक्सेज से बेहतर रहा। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में बीसीएल इंडस्ट्रीज (BCL Industries) टॉप गेनर रहा। कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक तेजी आई जबकि इसका वॉल्यूम 15 गुना बढ़ गया। Schneider Electric Infrastructure और Tanla Platforms Ltd के शेयरों में भी काफी लिवाली देखने को मिली। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले दिनों में इन शेयरों पर करीबी नजर बनाए रखें।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button