खेल

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, सात घंटे तक चल रही है ट्रेन लेट

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ढंड पड़ रही है। एक तो कड़ाके की ढंड, तिस पर ट्रेन लेट चले। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वालों की क्या हालत होगी होगी। वैसे, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे (Fog) से आज कुछ राहत है। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा घना हो गया है। बिहार में तो कई स्थानों पर 50 मीटर दूर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें आज भी प्रभावित हैं। बरौनी से नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल तो सात घंटे की देरी से चल रही है।

गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट

छत्तीसढ़ के रायगढ़ से चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस, आज करीब साढ़े घंटे की देरी से चल रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन आने वाली 22181, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस आज तीन घंटे लेट चल रही है।

बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल सात घंटे लेट

इसी तरह बरौनी से चल कर नई दिल्ली आने वाली 02563, क्लोन स्पेशल आज सात घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। 02569, दरभंगा से नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन भी 3.50 घंटे की देरी से चल रही है। यह जानकारी सुबह आठ बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति में बदलाव हुआ तो ट्रेन के लेट होने का समय घट-बढ़ भी सकता है।

महाबोधि एक्सप्रेस सवा चार घंटे लेट

बिहार के गया से सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज 4.15 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के ही जयनगर से अमृतसर जाने वाली 04651 हमसफर एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन जयनगर से दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, शाहगंज, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और अम्बाला होते हुए अमृतसर जाती है।

अयोध्या से दिल्ली आने वाली ट्रेन तीन घंटे लेट
उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट से बाराबंकी, लखनऊ, सहारनपुर होते हुए दिल्ली आने वाली 14205 एक्सप्रेस 03.23 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची है। हावड़ा से आसनसोल, धनबाद, गया, सासाराम, मुगलसराय, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 1203, पूर्वा एक्सप्रेस आज पौने चार घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के भागलपुर से पटना, मुगलसराय, कानपुर होते हुए आनंद विहार टर्मिनल आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 2.22 घंटे की देरी से चल रही है।

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी लेट

ओडिशा के पुरी से भुवनेश्वर, टाटानगर, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12801, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आज 4.27 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर से वहां की राजधानी पटना से वाराणसी, लखनऊ होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12391 श्रमजीवि एक्सप्रेस ट्रेन आज 3.40 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है। हालांकि, वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस भी आज करीब दो घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button