खेल

गूगल ने 7 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, खड़ी कर दी खुद की कंपनी, अब इस तरह देंगे टक्कर

नई दिल्ली: पिछले दिनों कई कंपनियों ने छंटनी की थी। गूगल (Google) ने भी कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। गूगल (Google) में सीनियर मैनेजर के रूप में काम कर रहे एक कर्मचारी को हाल ही में कंपनी ने लागत-कटौती के नाम पर निकाल दिया। लेकिन इस कर्मचारी ने हार नहीं मानी। इसने अपनी खुद की कंपनी खड़ी करने का फैसला किया। इसमें हेनरी के साथ गूगल से निकाले गए छह और कर्मचारी भी शामिल हैं। हेनरी किर्क (Henry Kirk) नाम के इस शख्स को कई अन्य कर्मचारियों का समर्थन मिल रहा है, जिन्हें इसी तरह से नौकरी से हटा दिया गया था। हेनरी किर्क ने गूगल में 8 साल तक काम किया है। वह गूगल से निकाले गए 12 हजार कर्मचारियों में से एक थे। किर्क के मुताबिक, उन्होंने न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में एक डिजाइन और डेवलेपमेंट स्टूडियो स्थापित करने के लिए खुद को और अपनी टीम को छह सप्ताह का समय दिया है।


लिंक्डइन पर शेयर की खुद की कहानी

हेनरी किर्क ने अपनी कहानी शेयर करने के लिए लिंक्डइन (LinkedIn) का सहारा लिया। किर्क का इरादा मार्च में छंटनी अधिसूचना के लिए 60 दिन की समय सीमा समाप्त होने से पहले कंपनी स्थापित करने का है। उन्होंने पिछले हफ्ते लिंक्डइन पर लिखा कि उनके पास 52 दिन बचे हैं। उन्हें मदद चाहिए। लिखा कि उनका मानना है कि कड़ी मेहनत और परिणाम आपको जीवन में बहुत आगे ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बिजनस में उनके साथ गूगल के छह पूर्व कर्मचारी भी जुड़ रहे हैं। वह न्यूयॉर्क और सैन फ्रान्सिसको में एक डिजाइन और डेवलपमेंट स्टूडियो शुरू कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि यह शायद ऐसा करने का सबसे खराब समय है, लेकिन यह रोमांचक और चुनौतीपूर्ण है।

गूगल में काम करके आया मजा

हेनरी किर्क (Henry Kirk) के मुताबिक, उन्हें गूगल में काम करके काफी मजा आया। वह इसे गूगल यूनिवर्सिटी में जाने जैसा समझते हैं। वह अपने इस नए बिजनस में गूगल में अनुभव किए गए पॉजिटिव वर्क एक्सपीरियंस को भी जारी रखना चाहते हैं। उनके मुताबिक, नई कंपनी का मकसद अन्य कंपनियों के ऐप्स और वेबसाइटों के लिए डिजाइन और रिसर्च टूल प्रोवाइड कराना है। कंपनी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट और स्टार्टअप्स के ग्रोथ के लिए भी काम करेगी। किर्क ने कहा कि सात बेहतरीन पूर्व-गूगलर्स को निकाल दिया गया है, जो रिसर्च, डिजाइन और महत्वाकांक्षी सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट के लिए सबसे बढ़िया सॉफ्टवेयर बनाने के लिए उत्सुक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button