खेल

नवंबर में 1.46 लाख करोड़ का GST कलेक्शन:ये पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा

बीते महीने यानी नवंबर में 1.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। इससे पहले अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ था। साल दर साल (YOY) के हिसाब से बात करें तो नवंबर में 11% की बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2021 में 1.3,2 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्शन हुआ था।

नवंबर 2022 के कलेक्शन में CGST 25,681 करोड़ रुपए, SGST 32,651 करोड़ रुपए, IGST 77,103 करोड़ रुपए (38,635 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से कमाए) और सेस से 10,433 करोड़ रुपए (817 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से इकट्ठा) सरकार के खजाने में आए।

अप्रैल में बना था GST कलेक्शन का रिकॉर्ड
अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा है। अप्रैल में 1.67 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था।

GST कलेक्शन में ये राज्य रहे सबसे अव्वल
नवंबर 2022 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 16% बढ़कर 21,611 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 10,238 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और गुजरात 9,333 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button