देश

लू, गर्मी, बारिश… अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ये अपडेट पढ़ लीजिए

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी और लू का दौर शुरू हो चुका है। भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में लू चलने की संभावना है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं राजस्थान के आसपास पश्चिमी विक्षोप पैदा हो रहा है इसके चलते कुछ जगहों पर आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लू और बारिश को लेकर क्या अपडेट है आइए बताते हैं।

18 अप्रैल, मंगलवार

कल देश के कई राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD के द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर-प्रदेश और आंध्रप्रदेश के कुछ इलाकों में भी लू चल सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोप के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जैसे राज्यों में बादल भी छाए रहेंगे।

19 अप्रैल, बुधवार

IMD के अनुसार बुधवार को देश के कुछ राज्यों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और आंध्रप्रदेश में लू चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल में बादल छाए रहेंगे।

20 अप्रैल, गुरुवार

गुरुवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। वहीं ज्यादातर राज्यों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस दौरान दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, बंगाल, बिहार समेत कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

21 अप्रैल, शुक्रवार

शुक्रवार को देशभर में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोप की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। इस दिन कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं है।

पिछले सप्ताह कैसा रहा मौसम

अप्रैल की शुरुआत भले ही सुहावने मौसम के साथ हुई हो, लेकिन हफ्तेभर में तापमान बढ़ने के साथ कई जगह लू भी चली। देश के उत्तर, पूर्व और मध्य भागों में तापमान में काफी इजाफा देखने को मिला। 13 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद 15 अप्रैल को भी दिल्ली के कई हिस्सों में लू चली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button