उत्तर प्रदेश

इधर महिला खुद को आग लगा रही थी; उधर बुलडोजर चल रहा था, अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हुआ हंगामा

शाहजहांपुर। छावनी क्षेत्र की भूमि को नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया तेज हाे गई है। शुक्रवार दोपहर बाद जिला प्रशासन व रक्षा संपदा कार्यालय बरेली के अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। एक महिला ने अधिकारियों के सामने आग लगाने का प्रयास किया, जिस पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

नगर निगम में छावनी क्षेत्र का का हिस्सा भी शामिल किया जाना है। ऐसे में 15 दिन पहले कैंट पुलिस चौकी के सामने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

ऐसे में शुक्रवार दोपहर बाद रक्षा संपदा बरेली के उप मंडल अधिकारी रामकुमार व नायब तहसीलदार अनुराग द्विवेदी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुंच गए। जैसे ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।

कूड़े के ढेर में भी लगा दी आग

पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें हटाने का प्रयास किया ताे राजेंद्र की पत्नी रानी ने आग लगाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर में आग भी लगा दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने माचिस छीनकर सभी को हटाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की होने लगी। अधिकारियों की सख्ती के बाद विरोध जताने वाले शांत हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button