राशिफल

Horoscope 10 October 2023: बजरंगबली की कृपा से आज ये 5 राशियां खूब कमाएंगी पैसा, जानें अपना दैनिक राशिफल यहां

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 10 अक्टूबर, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।

सङ्गात्संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते॥

जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ गीता के दूसरे अध्याय के 62 वें श्लोक में अपने परम शिष्य अर्जुन से कहते हैं कि विषय के बारे में सोचने से व्यक्ति को विषय वस्तु से आसक्ति हो जाती है। इससे व्यक्ति को वस्तु के प्रति काम इच्छा पैदा होती है। इस काम इच्छा में विघ्न आने से क्रोध की उत्पत्ति होती है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट हो सकती है। साथ ही मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप थोड़ा संभल कर रहें, नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में बच्चों की सेहत में गिरावट महसूस होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार आज मन में बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आप परिवार के लिए कोई बढ़िया डिसीजन ले सकते हैं, जिससे परिवार में आप के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आप का दबदबा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे काम की स्थिति मजबूत होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपने परिवार के किसी डिसीजन से बहुत परेशान रह सकते हैं। इस डिसीजन का आप पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही नौकरी आदि में अपने बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। यात्रा आदि में बाहर के खानपान से मौसमी बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं। अच्छा होगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक विवाद में फस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप किसी पुराने विवाद में पढ़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बच्चे पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करने का आज आपका मन बन सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए शॉपिंग आज आप कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button