उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

‘पति को मारा, फिर मुझे किडनैप कर शिलॉन्ग से गाजीपुर ले आए…’ सोमन रघुवंशी ने सुनाई अपनी कहानी

गाजीपुर के एक ढाबे में रविवार-सोमवार की रात एक महिला के पहुंचने से हड़कंप मच गया. ढाबा मालिक साहिल यादव के मुताबिक बाद में पता चला कि ये महिला सोनम है जो मेघालय केस से जुड़ी है. ढाबा संचालक ने बताया कि सोनम नाम की महिला रात करीब 1 बजे ढाबा पहुंची और बेहद भावुक स्थिति में नजर आई.

ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम ने ढाबा पहुंचते ही फोन मांगा ताकि अपने परिजनों से बात कर सके. इससे पहले उसने कुछ और ढाबा पर बैठे लोगों से फोन मांगा लेकिन किसी ने नहीं दिया. ढाबा मालिक ने जब उसे फोन दिया तो अपने घर पर बात करते हुए वह काफी भावुक हो गई.

महिला ने ढाबा संचालक को बताया कि उसकी शादी मई में हुई थी और वह अपने पति के साथ मेघालय घूमने गई थी. इसी दौरान किसी ने उनके साथ लूटपाट की कोशिश की और उसके पति को गोली मार दी. उसके बाद उसे अगवा कर लिया गया और फिर गाजीपुर लाकर छोड़ दिया गया. वहीं महिला ने यह भी कहा कि उसे नहीं मालूम कि वह गाजीपुर तक कैसे पहुंची. ढाबा मालिक ने बताया कि वह बनारस से गाजीपुर वाले रास्ते से पैदल चलकर आई और ढाबा तक पहुंची. ढाबा में उस वक्त कुछ ट्रक ड्राइवर और एक कपल भी मौजूद थे.

ढाबा मालिक ने किया था पुलिस को फोन

इस घटना की जानकारी और सोनल के भाई से बात के बाद ही ढाबा संचालक ने पुलिस को कॉल किया. करीब 20-25 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से तीन बजे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई. ढाबा संचालक का कहना है कि पहली बार देखने पर महिला ज्यादा परेशान नहीं दिख रही थी, लेकिन जब उसने अपने भाई से फोन पर बात की, तब वह बेहद भावुक हो गई. यहां से पुलिस महिला को अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराई और फिर उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है. मेघालय और इंदौर पुलिस दोनों थोड़ी ही देर में वन स्टॉप सेंटर पहुंचेगी जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button