खेल

सचिन के दिल की बात सुन लें रोहित शर्मा तो अर्जुन तेंदुलकर मचा देंगे कोहराम!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में सचिन तेंदुलकर के बाद उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए। दो सीजन से वह टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। इस सीजन में हर कोई यह देखना चाहता है कि अर्जुन को इस बार मौका मिलता है या नहीं। कप्तान रोहित शर्मा का अर्जुन को लेकर प्लान क्या है यह तो वही जानते हैं, लेकिन अपने आप में यह भी महत्वपूर्ण है कि सचिन के मन में क्या है।

क्या अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल डेब्यू करेंगे?

2022 सत्र के खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस टीम के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- मैं क्या सोच रहा हूं या क्या चाहता हूं यह मायने नहीं रखता है। अब सत्र खत्म हो चुका है। हालांकि, अब जब टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है और अर्जुन ने रणजी डेब्यू में पिता की तरह शतक बनाते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है तो उनके भी मन में होगा कि बेटा आईपीएल के लिए तैयार है।

मार्क बाउचर और रोहित शर्मा से भी पूछा गया ये सवाल

इस बारे में जब कप्तान रोहित शर्मा और कोच मार्क बाउचर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अर्जुन ने बॉलिंग में अच्छा किया है। उन्हें बॉलिंग के तौर पर टीम में मौका दिया जा सकता है। बता दें कि अर्जुन पिता की तरह स्पिन नहीं, बल्कि बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं, जबकि बैटिंग भी कर सकते हैं। बाएं हाथ का गेंदबाज होने उनके पक्ष में जाता है, लेकिन टीम उनके लिए क्या प्लान करती है यह देखने वाली बात है।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ली है अर्जुन ने ट्रेनिंग

अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी से ठीक पहले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से लंबी ट्रेनिंग ली थी। योगराज कड़े ट्रेनर के तौर पर जाने जाते हैं। युवराज सिंह को तोप क्रिकेटर बनाने का श्रेय उन्हें जाता है। माना जा रहा है कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए सचिन तेंदुलकर ने बेटे को योगराज के पास भेजा था। योगराज ने बाद में कहा भी था कि वह दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर बनेगा। हालांकि, आईपीएल में क्या कुछ होता है यह तो समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button