खेल
भारत के ये 5 खिलाड़ी चले तो धुआं-धुआं हो जाएगा न्यूजीलैंड, लिस्ट में विराट भी हैं शामिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से हैदराबाद में हो रहा है। श्रीलंका को एकतरफा रौंदने के बाद टीम इंडिया गजब फॉर्म में है। अपनी सरजमी पर एक और सीरीज को क्लीन स्वीप पर उसकी निगाहें होंगी। हालांकि, पाकिस्तान को पाकिस्तान में हराकर यहां आई न्यूजीलैंड टीम के हौसले भी बुलंदी पर हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। आइए देखें कौन-से भारतीय खिलाड़ी चलते हैं तो कीवी टीम की हार निश्चित है…
फॉर्म अच्छी पर रोहित को शतक का इंतजार
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2019 में आखिरी वनडे शतक जड़ा था। फॉर्म अच्छी है, लेकिन 3 अंकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आज न केवल वह शानदार शुरुआत करना चाहेंगे, बल्कि अंत भी भला चाहेंगे। वनडे वर्ल्ड के लिहाज से उनका शतक बेहद जरूरी है।
विराट कोहली का बल्ला उगल रहा आग
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछली 4 पारियों में 3 शतक जड़ चुके हैं। अब कोहली न केवल चौके, बल्कि उसी अंदाज में छक्के भी उड़ाते दिख रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह अपने बल्ले से कोहराम मचाएंगे।
ईशान किशन का डबल धमाल!
विकेटकीपर ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ते हुए बांग्लादेश में तूफान ला दिया था। श्रीलंका के खिलाफ मौका नहीं मिला, लेकिन अब उन्हें दस्ताने के साथ ही फिनिशर का रोल मिलने की उम्मीद है। वह फिर कोहराम मचाना चाहेंगे।