खेल

2.30 बजे से IPL मिनी ऑक्शन:6 घरेलू खिलाड़ी, जिन्हें मिल सकती है मोटी रकम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में शुरू होगा। IPL की 10 टीमें 87 प्लेयर्स खरीदने के लिए ऑक्शन में उतरेंगी। नीलामी से एक दिन पहले इंग्लैंड के 18 वर्षीय लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया है।

वहीं फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छी खबर भी है। बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन जैसे टॉप इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑक्शन से एक दिन पहले BCCI ने IPL टीमों को भेजे एक पत्र में कहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के IPLके पूरे सीजन में उपलब्ध रहने की पुष्टि की है।

वहीं BCCI ने भेजे इस मेल में यह भी खुलासा किया है कि ऑक्शन के लिए शामिल किए गए 5 भारतीय गेंदबाजों पर उनके संदिग्ध एक्शन के लिए बैन लग सकता है। जिसमें मुंबई के स्पिनर तनुष, केरल के रोहन, विदर्भ के अपूर्व वानखेड़े, गुजरात के चिराग गांधी और महाराष्ट्र के रामकृष्णन घोष शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button