खेल

IT शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, खुलते ही 800 अंक लुढ़का सेंसेक्स, अडानी के शेयर बेहाल

नई दिल्ली: सोमवार को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार का हाल बेहाल हो गया। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 800 अंक तक लुढ़क गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान के साथ खुले। सुबह 9.30 बजे बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 778 अंक गिरकर 59,666 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स में 191 अंक की गिरावट आई और ये लुढ़ककर 17,636 पर पहुंच गया। बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा नहीं। आईटी शेयरों मं जारी गिरावट से बाजार का मूड बिगाड़ दिया। खबर लिखते वक्त तक BSE -855.38अंक तक लुढ़कर 59,575.62पर पहुंच गया।

आईटी शेयरों का बुरा हाल

सेंसेक्स पर आईटी शेयरों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप लूजर बने है। सेंसेक्स पर इंफोसिस (Infosys) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर 7-11% तक गिर गए। IT शेयरों में भारी बिकवाली हावी है। इंफोसिस 10% तक लुढ़क गया। कमजोर नतीजों के चलते इंफोसिस का शेयर टूटे हैं। वहीं विप्रो, HCL Tech, TCS, HDFC बैंक, HDFC और NTPC लाल निशान के साथ खुले हैं। वहीं दूसरी ओर पावर ग्रिड , नेस्ले, IndusInd बैंक, एक्सिस बैंक अल्टाट्रेक सीमेंट और टाटा स्टील आज गेन कर रहे हैं।


अडानी के शेयरों का हाल

अडानी समूह के शेयरों का हाल भी बेहाल है। अडानी के 10 में से 8 शेयर लाल निशान के साथ खुले हैं। अडानी की फ्लैगशीप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 0.73% की गिरावट के साथ नीचे लुढ़ककर 1855.70 पर पहुंच गए। अडानी पोर्ट के शेयर में 0.26 फीसदी की गिरावट आई और ये 659.95 पर पहुंच गए। अडानी पावर के शेयर 0.48 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन 0.58 फीसदी, अडानी विल्मर 1.05 फीसदी गिर गया। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट, NDTV के शेयर 2.16 फीसदी गिर गए। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में तेजी दिखी। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर आज 1.39 फीसदी चढ़कर 954 रुपये पर पहुंच गए। वहीं अडानी टोटल गैस 921.25 +6.95 (+0.76%) पर ट्रेंड कर रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button