खेल

एलन मस्क के रास्ते पर चल पड़े Amazon के जेफ बेजोस, एक दिन में लगा 5,539 करोड़ का झटका

नई दिल्ली: दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति में उठापटक जारी है। टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में 200 बिलियन की गिरावट आ गई है। संपत्ति में आई इस रिकॉर्ड गिरावट के बाद एलन मस्क के नाम अनचाहा रिकॉर्ड बन गया। वो दुनिया के ऐसे पहले शख्स बन गए, जिन्होंने 200 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। अब लग रहा है कि उनके रास्ते पर ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) भी चल पड़े हैं। मंदी की मार झेल रही कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन ने भी 18000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की। इस घोषणा के बाद उन्हें जोर का झटका लगा है। छंटनी की घोषणा के एक दिन बाद ही उनके नेटवर्थ में 5,539 करोड़ की गिरावट आ गई।

छंटनी का फैसला पड़ा महंगा

ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस ने छंटनी की घोषणा की। छंटनी की खबर आते ही निवेशकों ने बेजोस को झटका दिया। ऐमजॉन के शेयरों में बिकवाली हावी हो गई। बेजोस की संपत्ति एक झटके में 67 करोड़ डॉलर यानी 5,539 करोड़ रुपये घट गई है। ऐमजॉन के शेयर एक फीसदी से अधिक गिर गए। ऐमजॉन के शेयर गिरने के कारण कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की नेट वर्थ में बड़ी गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को इसमें 67 करोड़ डॉलर यानी करीब 5539 करोड़ रुपये की कमी आई।

1 साल में घट गई 6.7 लाख करोड़ की संपत्ति

जेफ बेजोस की संपत्ति में पिछले एक साल में बड़ी गिरावट आई। उनके नेटवर्थ में 6.7 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। एक साल में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ऐमजॉन का मार्केट कैप घटकर 834.06 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। नेटवर्थ में आई इस गिरावट के कारण अरबपतियों की लिस्ट में वो लगातार फिसल रहे हैं। वर्तमान में उनकी संपत्ति गिरकर 108 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस गिरावट के बाद इस लिस्ट में वो छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडानी ने उन्हें पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स का ताज हासिल कर लिया। इस लिस्ट में बेजोस लगातार फिसलते हुए अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button