मनोरंजनफ़िल्मी जगत

रेणुकास्वामी मर्डर केस: गिरफ्तारी के 6 महीने बाद कन्नड़ एक्टर दर्शन को मिली जमानत

कन्नड़ स्टार दर्शन को रेणुकास्वामी हत्या मामले राहत मिली है। शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें हत्या मामले में जमानत दे दी। साथ ही, उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा और सात अन्य लोगों को भी जमानत मिली है। एक्टर और उनके आरोपी साथी पिछले कुछ महीनों से मर्डर के केस में जेल में बंद थे।

दर्शन को 11 जून 2024 को पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में अपने फैन, रेणुकास्वामी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत की याचिका पहले कई बार खारिज हो चुकी थी।

दर्शन को पहले बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में रखा गया था, लेकिन जेल में उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिसमें वे कुछ अन्य कैदियों के साथ आराम से बैठकर सिगरेट पी रहे थे और चाय की चुस्कियां लेते दिखे थे। इस तस्वीर पर विवाद होने के बाद उन्हें बल्लारी सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। फिलहाल, दर्शन पीठ दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

33 साल के ऑटो चालक रेणुकास्वामी का शव 9 जून 2024 को पाया गया था। रेणुकास्वामी एक मिडिल क्लास फैमिली से थे, जिनके पिता एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थे। रेणुकास्वामी अपोलो फार्मेसी में काम करते थे और दर्शन व उनके साथ ने उसकी हत्या बहुत बेरहमी से की थी।

पुलिस ने यह भी दावा किया था कि रेणुका, दर्शन की दोस्त कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजता था। इस बात से नाराज होकर दर्शन ने कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी और उनके शव को बेंगलुरु के कामाक्षिपाल्या इलाके में एक नहर में फेंक दिया। हालांकि, रेणुकास्वामी की पत्नी ने इन आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि यदि रेणुका ने ऐसा कुछ किया भी था तो उसे चेतावनी दी जा सकती थी, लेकिन जान से मारने की कोई वजह नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button