उत्तर प्रदेशराजनीति

बोले केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में, भाजपा अपने दम पर जीतेगी प्रदेश की 80 लोकसभा सीट’

मेरठ। परतापुर स्थित द्वारा दोआब विलास रिजार्ट में आयोजित भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के दो दिवसीय नगर निगम पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग समापन हो गया। मुख्य वक्ता प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नगर निगम के पार्षदों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर कार्य क्षमता को बढ़ाना होगा। अपने वार्ड को विकसित बनाना होगा। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश में अपने दम पर देश में 300 के पार जाएगी और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजयश्री हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि कभी श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब अयोध्या में बना रहे भव्य राम मंदिर में माथा देखने के लिए जा रहे हैं। कहा कि मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान की अगवाई में फिर से भाजपा सरकार सत्ता में आ रही है।

जौहर विश्वविद्यालय पर हो रही कार्रवाई को लेकर केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। जौहर विश्वविद्यालय मैं प्रयोग हुए सरकारी धन की जांच की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

शिक्षक की बाइक में तंचा रखने रखने की घटना पर क्‍या बोले?

उप मुख्यमंत्री ने मेरठ पुलिस द्वारा खरखौदा क्षेत्र के एक शिक्षक की बाइक में तमंचा रखने की घटना पर कहा कि दोषी बचेगा नहीं और निर्दोष फसेगा नहीं। महिला आरक्षण के साथ केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में भी उप मुख्यमंत्री ने विस्तार से जानकारी दी। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ना उनका पीडीए चलेगा ना एडीए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button