खेल

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट:सेंसेक्स 461 अंक गिरकर 61,337 पर बंद

शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (16 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 461 अंकों की गिरावट के साथ 61,337 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 145 अंक बढ़कर 18,269 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सिर्फ 4 शेयरों में तेजी रही।

अडाणी पोर्ट्स टॉप लूजर
अडाणी पोर्ट्स, M&M, BPCL, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्‌डी, TCS, बजाज ऑटो, SBI समेत निफ्टी के 45 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के सिर्फ पांच शेयर टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, HDFC बैंक और UPL में तेजी रही।

PSU बैंक सेक्टर में 2.92% की गिरावट
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.92% की गिरावट नजर आई। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी रही।

सोने में तेजी और चांदी में गिरावट, रुपया कमजोर
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने में तेजी और चांदी में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 53,998 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 66,065 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे कमजोर हुआ।गुरुवार को भी गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (15 दिसंबर) को भी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 878 अंकों की गिरावट के साथ 61,799 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 245 अंक बढ़कर 18,414 के स्तर पर पहुंच गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button