उत्तर प्रदेशसामाजिक
मयंक गुप्ता सर्राफ बनें व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग(पूर्व मंत्री) राष्ट्रीय अध्यक्ष व अरुण अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मयंक गुप्ता का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया।

बांदा जिले के प्रमुख व्यापारी नेता एवं प्रतिष्ठित व्यापारी समाजसेवी मयंक गुप्ता सर्राफ को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग जी (पूर्व मंत्री) अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल जी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। इस मनोनयन पर राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, पुष्कर द्विवेदी, राकेश गुप्ता दद्दू, अमल गोयल, अनुराग चंदेरिया आदि नें हर्ष व्यक्त किया है