राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा का सदस्यता अभियान 16 अगस्त से शुरू।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने एक ही दिन में बनाए 850 सदस्य।

बांदा :- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा का सदस्यता अभियान दिनांक 16अगस्त से प्रारंभ हुआ जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह को सदस्यता देखकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। संपूर्ण जिला कार्यकारिणी की सदस्यता की गई। तत्पश्चात सभी संकुल सदस्यता प्रभारियो को सदस्यता अभियान हेतु अपने-अपने संकुल के लिए रवाना किया गया। जनपद बांदा के 71 संकुलों में एक साथ सदस्यता अभियान चलाकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने एक दिन में 850 सदस्य बनाएं । जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आज दिनांक 16 अगस्त को महा सदस्यता अभियान रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एवं जनपद के प्रत्येक विद्यालय तक एक ही दिन में सदस्यता हेतु पहुंचने के लिए प्रत्येक संकुल में एक संकुल सदस्य प्रभारी नियुक्त करते हुए जनपद के कुल 71 संकुलों में 71 सदस्यता प्रभारी एवं प्रत्येक ब्लॉक में एक एक ब्लाक सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिनके माध्यम से इस महा अभियान को प्रत्येक शिक्षक तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। सभी संकुल सदस्यता प्रभारियो ने सदस्यता करते हुए एक दिन में 850 सदस्य बनाए हैं। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। अतः आज के अभियान में सदस्यता से छूटे हुए समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं 31 अगस्त से पहले सदस्यता ग्रहण करें।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने सदस्यता अभियान में लगे समस्त जिला पदाधिकारियों,ब्लाक सदस्यता प्रभारियों एवम संकुल सदस्य प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।