मुख्य समाचार

अब्दु रोजिक के साथ हो रहा चमत्कार! ‘छोटा भाईजान’ की बढ़ रही हाइट, फैन्स को दी खुशखबरी

तजाकिस्तान सिंगर अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 से पूरे देश में फेमस हुए। इन्होंने अपनी क्यूटनेस और समझदारी से सबका दिल जीता। 19 साल के ‘छोटा भाईजान’ शो में अपना भरपूर योगदान भी दिया। मगर हाइट की वजह से टास्क में मात खा गए। हालांकि उसके बावजूद भी वह पार्टिसिपेट किया और करोड़ो दिलों पर राज किया। अब 94 सेंटीमीटर यानी 3 फीट 1 इंच के अब्दु रोजिक ने फैन्स को अपने कद को लेकर एक गुड न्यूज दी। तजाकिस्तान सिंगर ने कबताया कि वह ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी से जूझ रहे थे। उन्हें रिकेट्स हो गया था, जिसका इलाज सम्भव था लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए वो इसका ट्रीटमेंट नहीं करवा सके।

अह अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने एक गुड न्यूज शेयर की है उन्होंने बताया कि अब वह औरों की तरह नॉर्मल लाइफ जी सकेंगे। उनकी हाइट भी अब एवरेज हो गई है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह कार में स्टेरिंग सम्भाले हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- क्या आप अंतर देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं अब ग्रो नहीं करूंगा क्योंकि मेरे पास 0 पर्सेंट ग्रोथ हॉर्मोन हैं। अलहमदुलिल्लाह ये चमत्कार आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है कि मैं ग्रो कर रहा हूं। मेरी हाइट बढ़ रही है।

फैन्स ने लुटाया अब्दु पर प्यार

रमजान के इस पाक महीने में अब्दु रोजिक ने एक बढ़िया खबर सुनाकर फैन्स को खुश कर दिया है। सभी उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये तो बढ़िया खबर है। अल्लाह का शुकर है कि अब्दु रोजिक की हाइट बढ़ रही है। माशाअल्लाह। एक ने लिखा- कई बार हमें सिर्फ दुआओं की जरूरत होती है। भगवान की कृपा अब्दु आप पर बनी रहे। एक ने कहा- आपके लिए बहुत खुशी हुई। आप भगवान के बंदे हैं। हम सभी की दुआ है आप जरूर ग्रो करेंगे।

अब्दु रोजिक को हुई थी बीमारी

बता दें कि जब अब्दु रोजिक 5 साल के थे। तभी उन्हें रिकेट्स हो गया था। इस वजह से उनका कद नहीं बढ़ा और वो 6-7 साल के बच्चे लगते थे। मगर अब इन्होंने ट्रीटमेंट लिया और करिश्मा हो गया। इसके पहले अब्दु रोजिक अपने दोस्त और रैपर एमसी स्टैन से मनमुटाव की वजह से सुर्खियों में थे। उन्होंने लेटर जारी करके स्टैन पर कई आरोप लगाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button