मुख्य समाचार
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने किया पदभार ग्रहण

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने किया पदभार ग्रहण
बुरहानपुर/9 नवम्बर, 2022/-मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा बुरहानपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुश्री भव्या मित्तल की पदस्थापना की गई है। शासन आदेश के परिपालन में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा 9 नवम्बर, 2022 को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच की अधिकारी सुश्री मित्तल, पूर्व में नगर पालिका निगम इंदौर में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ थी, जिनका राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले में स्थानांतरण हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।