क्राइम

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने बाकड़ी वन चौकी की डकैती की घटना के मुख्य आरोपी फूलसिंह सुबला पर घोषित किया 50 हज़ार का नगद इनाम। फूलसिंह डकैती समेत नेपानगर थाना के 5 अपराधो में है आरोपी।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने बाकड़ी वन चौकी की डकैती की घटना के मुख्य आरोपी फूलसिंह सुबला पर घोषित किया 50 हज़ार का नगद इनाम। फूलसिंह डकैती समेत नेपानगर थाना के 5 अपराधो में है आरोपी।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा नेपानगर थाना के बाकड़ी वन चौकी में हुई डकैती की घटना के मुख्य आरोपी *फूल सिंह पिता सुबला जाति भील निवासी ग्राम जामपाटी बाकड़ी* पर 5 प्रकरणों में 50 हज़ार का नगद इनाम घोषित किया गया है। फूल सिंह सुबला बाकड़ी वन चौकी में हुई डकैती की घटना में मुख्य आरोपी होने के साथ ही पिछले कुछ महीनों में बाकड़ी वनक्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुई वन कटाई में शामिल रहा है। फुल सिंह सुबला पर डकैती करने, वनों की अवैध कटाई में संलिप्तता, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय सेवकों पर जान से मारने की नियत से गोफन,डंडे, पत्थर आदि से हमला करने तथा करवाने, शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ करने, बिना अनुमति हथियारों के साथ रैली प्रदर्शन करने, आमजन को भयभीत करने जैसे गंभीर आरोप है। फरार आरोपी फूल सिंह की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है किंतु उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फूल सिंह पर थाना नेपानगर के अपराध क्रमांक 717/22 धारा 307, 147,148, 149, 186, 353, 427, 506 भादवि में 10,000/-, अपराध क्रमांक 750/22 धारा 326,147,148, 149, 353, 332, 427, 506 भादवि में 10,000/- , अपराध क्रमांक 786/22 धारा 188, 147, 34 भादवि में 10,000/- , अपराध क्रमांक 801/22 धारा 435, 353, 336, 147, 148, 149, 427 भादवि में 10000/- , अपराध क्रमांक 832/22 धारा 395, 397 भादवि में 10000/- इस तरह 5 प्रकरणों में कुल 50000/- का नगद इनाम घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button