खेल

Mumbai Indians ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, आईपीएल में फिर धमाल मचाएंगे Lasith Malinga

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने अपने बॉलिंग कोच के रूप में टीम में जोड़ लिया है। आईपीएल 2024 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में लसिथ मलिंगा वापसी करने के लिए तैयार है।

लसिथ को न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड के इस्तीफा देने के बाद इस पद के लिए चुना गया। लसिथ के मुंबई इंडियंस टीम में गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है लसिथ मलिंगा ने क्या कहा?

Mumbai Indians ने Lasith Malinga को बॉलिंग कोच के रूप में नियुक्त किया

दरअसल, लसिथ मलिंगा मुंबई टीम में एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बार उन्हें गेंदबाजी करते हुए नहीं, बल्कि गेंदबाजी कोच की जिम्मेजदारी दी गई है। अब मलिंगा रोहित शर्मा की मुंबई इंडिंस की गेंदबाजी को और धार देंगे।

इससे पहले लसिथ मलिंगा MI न्यूयॉर्क के लिए बॉलिंग कोच और SA20 में MI केपटाउन के लिए बॉलिंग कोच का काम देखते हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने के बाद लसिथ ने कहा कि मुंबई इंडियंस का बॉलिंग कोच नियुक्त किया जाना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। मैं मार्क बाउचर और रोहित के साथ मिलकर टीम में काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं खास रूप से गेंदबाजी यूनिट का काम देंखूगा।

Mumbai Indians में शेन बॉन्ड की जगह गेंदबाजी कोच होंगे Lasith Malinga

आईपीएल 2024 के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने तैयारी करना शुरू कर दिया हैं। शेन बॉन्ड की जगह टीम में लसिथ मलिंगा अब नए गेंदबाजी कोच होंगे। मलिंगा का मुंबई इंडियंस के साथ करियर काफी शानदार रहा है। उनके रहते टीम ने पांच बार आईपीएल के खिताब अपनी झोली में जीते, जिसमें चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब के अलावा 2011 में चैंपियंस लीग टी20 जीतना शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button