खेल

बैंगलोर मैच से पहले मुंबई ने कर दिया खेल, चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में शामिल किया ये पेसर

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल 2023 के बड़े मुकाबले से ठीक पहले एक बड़ा खेल कियाा। उसने चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह एक पेसर को शामिल किया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होकर आईपीएल 2023 के बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके बाद मुंबई ने रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है।

जोफ्रा आर्चर की जग शामिल हुए क्रिस जॉर्डन

मुंबई ने उनकी जगह इंग्लैंड के ही क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया है। कुछ दिन पहले जॉर्डन को मुंबई के खेमे देखा गया था। उसके बाद से ही उम्मीद थी कि वह टीम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय बाद चोट से उबरकर लौटे आर्चर ने मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैच खेले हैं। उन्होंने 9.50 की इकॉनमी रेट से केवल दो विकेट हासिल किए।

कोहनी की चोट ने फिर दिया आर्चर को दर्द

वह एक बार फिर कोहनी से जूझते दिखे थे। 2021 में शुरुआती तनाव फ्रैक्चर के कारण उन्हें टी20 विश्व कप और एशेज से बाहर होना पड़ा था। वह स्वदेश लौट गए हैं। इस बीच जॉर्डन, जो पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे, को मुंबई ने शामिल किया है। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।


ऐसा है क्रिस जॉर्डन का करियर

34 वर्षीय जॉर्डन ने 2016 में आईपीएल की शुरुआत की। अब तक 28 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 27 विकेट हैं। स्पीडस्टर ने 87 T20I में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 96 विकेट लिए हैं। जॉर्डन आखिरी बार आईपीएल में 2022 में सुपर किंग्स के लिए खेले थे, जहां उन्होंने चार मैचों में दो विकेट लिए थे। उम्मीद है कि जॉर्डन के आने के बाद मुंबई इंडियंस गेंदबाजी में बेहतर करेगी। फिलहाल उसके लिए सबसे बड़ी समस्या पावर प्ले और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button