उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

सिपाही सौरभ की हत्या में फरार नन्हू और अब्दुल सलाम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस के कॉन्स्टेबल शौरभ के हत्याकांड मामले में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एनकाउंटर में घायल कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड के अगले दिन ही तत्परात दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गाजियाबाद पुलिस का एक्शन 

वांछित चल रहे दो अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना मसूरी क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम देहात द्वारा नाहल गांव से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर डीएमई अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.

इस दौरान जब पुलिस ने बाइक पर आते दो संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो उन्हें रुकने को कहा. लेकिन, पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद वे रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे.

जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई. इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई और दोनों के पैर में गोलियां लगीं. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

पकड़े गए लोग कौन हैं?

पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि एक का नाम इलियास और एक का अबरार. दोनों ही नाहल गांव के निवासी हैं. ये जानकारी गाजियाबाद कमिश्नरेट की ओर से दी गई है.

प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने कबूल किया है कि रविवार (25 मई) रात को नोएडा से गाजियाबाद आई पुलिस की टीम पर उन्होंने फायरिंग और पत्थरबाजी की थी. दोनों ही आरोपी हत्या के एक मामले में फरार चल रहे थे.

बदमाशों के पास से क्या-क्या मिला?

दोनों के पास से दो देशी तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई.

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

25 मई को पुलिस कॉन्सेटबल की गई थी जान

रविवार रात को नोएडा पुलिस की एक टीम कादिर नाम के फरार चल रहे बदमाश को पकड़ने गाजियाबाद गई थी. इस दौरान पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी हुई और गोली चलाई गई. इस हमले में एक पुलिस कॉन्सटेबल को गोली लग गई थी और वो घायल हो गया था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button