14 अगस्त को रेल्वे स्टेशन बांदा में,विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस,संघर्ष और बलिदान की तत्कालीन हालातो की चित्र प्रदर्शनी :- एम के शिवहरे (स्टेशन प्रबंधक)।
संघर्ष और बलिदान की याद में आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस :- मनोज साहू (मुख्य कल्याण निरीक्षक)।

बांदा, 14 अगस्त, 2023-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर रेल्वे स्टेशन बांदा में डॉ राहुल उपाध्याय की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सपूतों के लिए दो मिनट का मौन, इनसे सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का अयोजन समस्त रेल्वे कर्मचारी,आर पी एफ बल के उपस्थित जन समूह के मध्य किया गया।
रेलवे स्टेशन बांदा परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व दिवस पर आज स्टेशन मैनेजर एम के शिवहरे द्वारा उत्तर मध्य रेल्वे मुख्यालय के निर्देशन पर विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। मुख्य कल्याण निरीक्षक मनोज साहू जी के साथ समस्त रेलवे स्टेशन बांदा के कर्मचारियों ने सहभागिता की। विभीषिका स्मृति दिवस की बैठक में देश के बटवारे के दर्द को कभी नही भुलाया जा सकता है के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। देश के विभाजन के समय नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पडा और अपनी जान तक गवानी पडी। देश को आजादी दिलाने में बहुत से लोंगो को अपनी जान गवानी पडी। विभाजन के समय देश में भय एवं त्रासदी का वातावरण था। उन लोंगो के संघर्ष और बलिदान की याद में आज 14 अगस्त को प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ राहुल उपाध्याय ने अपने विचार व्याख्यान में कहा कि हमें भारत की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखना है तथा आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ राष्ट्रीय एकता की भावना को बनाए रखना है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के द्वारा भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय लोंगो की हुई जनहानि तथा त्रासदी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए अपने राष्ट्र के प्रति एकजुटता रखना है।