दुनिया

फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, महिला घायल

अमेरिका में समय-समय पर गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) की समस्या काफी गंभीर है। गन वॉयलेंस की यह समस्या अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही है और अक्सर ही अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला फ्लोरिडा (Florida) राज्य के ओकला (Ocala) शहर में घटित हुआ है।

मॉल में हुई गोलीबारी

ओकला के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार की रात गोलीबारी की यह घटना घटित हुई। एक शख्स ने भीड़भाड़ वाले पैडक मॉल (Paddock Mall) मॉल में अचानक से गोलीबारी कर दी।

1 की मौत

गोलीबारी में 2 लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा इस हमले में घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की वजह से अपनी जान बचाने के लिए वहाँ से भागने की कोशिश कर रहे कुछ और लोग भी चोटिल हो गए ।

हमलावर हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button