उत्तराखण्ड

एक के पैर में लगी गोली- दो पक्षों में विवाद के बाद हंगामा, नाइट पार्टी में विवाद के बाद फायरिंग

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में एक होटल में चल रही नाइट पार्टी में दो पक्ष भिड़ गए। होटल के बाहर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली फर्श पर टकराने के बाद एक युवक के पैर में जा लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वसंत विहार क्षेत्र के एक होटल में रविवार देर रात पार्टी चल रही थी, जिसमें कुछ युवक स्थानीय और कुछ सहारनपुर के थे। होटल में डांस करते समय दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। उस समय होटल कर्मियों ने उन्हें किसी तरह शांत करा दिया।

कुछ देर बाद दोनों पक्ष होटल से बाहर आए और उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो एक युवक के पैर में लगी। इसके बाद गोली चलाने वाला युवक और उसके साथी फरार हो गए।

वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि घायल युवक की पहचान आभास चौहान निवासी बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।

क्लब में युवक की पिटाई, पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने को भेजा

देहरादून: राजपुर रोड स्थित रूमर्स नाइट क्लब में एक युवक को जमकर पीटा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गए। मसूरी सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। जिसमें घायल हुए तरुण सकलानी निवासी बालावाला की शिकायत पर राजपुर थाने में अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही क्लब का लाइसेंस निरस्त करवाने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button