मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा की ‘लव अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वाइफ की फिल्म में निक जोनस भी आएंगे नजर

हाल में ही ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी पॉपुलर रोमांटिक रोमांटिक फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर बातचीत की थी। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो इंडिया में ही नहीं दुनियाभर में देखा जा रहा है। देसी गर्ल की ‘लव अगेन’ का ट्रेलर शानदार है जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिला है। बता दें ‘लव अगेन’ 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी नजर आएंगे।

वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra) की ‘लव अगेन’ (Love Again) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर के बाद फैंस के लिए ये गुडन्यूज भी है कि प्रियंका की फिल्म में निक जोनस की झलक भी देखने को मिलेगी। जी हां, निक जोनस स्पेशल अपीरियंस करते दिखेंगे।

प्रियंका ने फिल्म पर क्या कहा

प्रियंका चोपड़ा जोनास जिन्होंने हॉलीवुड में सबसे बड़े एशियाई स्टार के रूप में अपनी जगह पक्की की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया "हमने इस फिल्म को मुश्किल समय में बनाया है, ज्यादातर लोग जब अपने चाहने वालों से दूर थे तो हम सेट पर साथ थे। ये बेहद खास मौका रहा है। सेलीन डायोन और मेरे अमेजिंग को-स्टार्स सैम ह्यूगन, रसेल टोवी ,सोफिया बार्कले के साथ काम करके मजा आया"।


‘लव अगेन’ की स्टारकास्ट

‘लव अगेन’ को जेम्स सी स्ट्रॉस ने लिखा है तो डायरेक्टर भी जेम्स ने ही किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास और ह्यूगन को मीरा और रॉब के रूप में दिखाया गया है। लव अगेन स्क्रीन जेम्स द्वारा निर्मित और सोनी पिक्चर्स द्वारा वितरित किया जाएगा है। इसमें रसेल टोवी, स्टीव ओरम, ओमिड जेलिली, सोफिया बार्कले, लिडिया वेस्ट, अरिंज केने और सेलिया इमरी भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button