देश

युवक की सरेआम हत्या :जैसे ही 3 लोगों ने चाकू से वार किए लोग बचाने की बजाय घरों में भाग गए

दिल्ली के बदरपुर इलाके में 25 साल के युवक की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि ताजपुर पहाड़ी के बाल्मीकि मोहल्ले में मृतक और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

मामला 20 दिसंबर का रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। CCTV अब सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तीन व्यक्ति पीछे से एक युवक को मारते हुए ला रहे हैं। इसके बाद दो आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। जैसे ही आरोपियों ने उस पर हमला किया, वहां मौजूद लोग अपने घरों में भाग गए। बाद में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात में तीन लोग शामिल थे। दो आरोपी विक्की और कोहिनूर की पहचान हो गई है। एक आरोपी फरार है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button