खेल

नहीं रहे लूथरा एंड लूथरा लॉ ऑफिस के फाउंडर राजीव लूथरा, अनगिनत वकील मानते हैं उन्हें अपना गुरु

नई दिल्ली : लूथरा एंड लूथरा लॉ ऑफिस (Luthra and Luthra Law Offices) के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर राजीव लूथरा (Rajiv Luthra) का गुरुवार को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सीए बनने के बाद उन्होंने 31 साल की उम्र में लॉ स्टडीज शुरू की थी। इसके बाद साल 1989 में उन्होंने अपनी खुद की लॉ कंपनी बनाई। उन्होंने 7 साल हार्वर्ड लॉ स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद वे कानून के क्षेत्र में एक जाने-माने एक्सपर्ट बन गए।

लार्जर देन लाइफ पर्सनलिटी थे लूथरा

लूथरा की कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, ‘वे केवल एक फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर नहीं है, बल्कि कंपनी की आवाज और हम सभी मेंबर्स के लिए एक प्रेरणा थे। उन्हें उनकी उदारता, नैतिकता, लीडरशिप और लार्जर देन लाइफ पर्सनलिटी के लिए याद किया जएगा। कंपनी के सभी सदस्यों की तरफ से हम लूथरा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।’ राजीव लूथरा नेटवर्क 18 के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर 12 बजे लोधी शमशान घाट पर किया जाएगा।

अनगिनत वकील मानते हैं उन्हें अपना गुरु

लूथरा एक खुशमिजाज शख्सियत थे और अनगिनत वकील उन्हें अपना गुरु मानते हैं। लूथरा को गोल्फ खेलने में मजा आता था और उन्होंने अपनी लॉ कंपनी बनाने से पहले एक एडवेंचर ट्रैवल कंपनी भी बनाई थी। लूथरा के निधन पर कई लोगों ने ट्विटर पर उन्हें याद किया है। बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ ने भी लूथरा के निधन पर ट्वीट किया है।

350 से ज्यादा वकीलों का स्टाफ

लूथरा ने अपनी कंपनी में प्रोजेक्ट फाइनेंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में विशेषज्ञता हासिल की थी। मुंबई और बेंगलुरु में कंपनी के ऑफिसेज में 350 से ज्यादा वकील थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button