मुख्य समाचार

रेडियो जॉकी के सामने ही लड़ पड़े थे रणबीर-अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने लगाया था थप्पड़

अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर आपस में बेस्ट फ्रेंड्स हैं और दोनों की ये दोस्ती वाली बॉन्डिंग तब खूब दिखती है जब वे साथ होते हैं। दोनों की ये बॉन्डिंग करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के दौरान भी खूब दिखी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा भी नजर आई हैं।अब अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर का एक फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस एक्टर को थप्पड़ लगाती दिख रही हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस होती है और अनुष्का रणबीर पर चिल्लाती दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा पेन से रणबीर की बॉडी पर कुछ बनाना चाह रही हैं लेकिन एक्टर ऐसा करने नहीं दे रहे। अनुष्का भी अपनी बात पर अड़ी दिख रही हैं।

अनुष्का शर्मा और रणबीर आपस में भिड़ पड़ते हैं

मजेदार ये है कि अनुष्का और रणबीर की लड़ाई तब होती है जब वे रेडियो शो पर पहुंचते हैं। यहां आरजे फिल्म के गाने को लेकर बात करना शुरू ही करती हैं कि अनुष्का शर्मा और रणबीर आपस में भिड़ पड़ते हैं।

‘मुझे लगता था कि ये सब बस हमलोग ही करते हैं’

वीडियो में रणबीर पर चिल्लाते हुए अनुष्का कहती हैं- रणबीर, भगवान कसम… तुमने ये क्यों किया? ये कहते हुए अनुष्का अपने हाथ की तरफ दिखाती हैं यानी उन्होंने उनके साथ कुछ मस्ती की है जिसका बदला लेने के लिए अनुष्का एकदम तैयार दिखती हैं। दोनों की इस लड़ाई को देखकर आरजे कहती हैं- मुझे लगता था कि ये सब बस हमलोग ही करते हैं लेकिन ऐसा तो सिलेब्रिटीज़ भी करते हैं। बता दें कि ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और इसी दौरान उन्होंने बताया भी था कि अनुष्का उनकी फेवरेट को-स्टार हैं।

अनुष्का अपनी अपनी अगली फिल्म की कर रही हैं तैयारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह पहली फिल्म होगी जो मां बनने के बाद की है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा इंडियन महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब रणबीर ‘एनिमल’की तैयारी में जुटे हैं जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button