रिजर्व बैंक ने दिया नए साल का तोहफा! सभी बैंकों में इस तरह घर बैठे होगी KYC

आरबीआई को मिल रही थी शिकायत
आरबीआई को बैंकों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी कि ऑनलाइन डॉक्यूमेंट जमा कराने के बाद भी डिजिटल री-केवाईसी का प्रोसेस बैंकों के वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए प्रोसेस नहीं हो पाता है। आरबीआई के मुताबिक, कस्टमर अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर, एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप या फिर पत्र के जरिए री-केवाईसी के प्रोसेस को पूरा कर सकता है। इसमें बैंक के शाखा में जाने की जरुरत नहीं है। अगर केवल पते में बदलाव होना है तो इन माध्यमों के जरिए एड्रेस प्रूफ जमा कराया जा सकता है और बैंक को दो महीने के भीतर वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।
इस तरह से अपडेट करा सकते हैं केवाईसी
आरबीआई के मुताबिक, कस्टमर यह सुविधा देने वाले बैंकों में वीडियो कॉल कर सकता है। कस्टमर वीडियो कॉल के जरिए एक नई केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। आरबीआई ने ग्राहकों से केवाईसी विवरण अपडेट करने के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने बैंक से संपर्क करने को कहा है। आरबीआई ने कहा है कि एक नई केवाईसी प्रक्रिया तभी शुरू की जानी चाहिए जब बैंक रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज ‘आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेजों’ की वर्तमान सूची के अनुरूप न हों। अगर पहले जमा किए गए दस्तावेज़ की वैधता खत्म हो गई है, तो नई केवाईसी की भी जरूरत है।




