खेल

ऑल टाइम हाई पर पहुंचा इस सरकारी कंपनी का शेयर, तीन साल में 371% उछल चुका है स्टॉक

नई दिल्ली: यह बात किसी से नहीं छिपी है कि ग्लोबल और डोमेस्टिक मार्केट में हाल के वर्षों में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिली है। इससे कई इनवेस्टर्स भ्रम की स्थिति में हैं। मगर डिफेंस सेक्टर इससे काफी हद तक अछूता रहा है। जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने से कई देश डिफेंस सेक्टर में भारी निवेश कर रहे हैं। भारत ने इस सेक्टर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में भारत का एक्सपोर्ट 16,000 करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 2016-17 के मुकाबले इसमें 10 गुना तेजी आई है। इस कारण डिफेंस सेक्टर के ज्यादातर शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने इनवेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें एक शेयर ने सबका ध्यान खींचा है। यह है भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited)। बुधवार को यह तीन फीसदी तेजी के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। पिछले तीन साल में इस शेयर ने करीब 371% रिटर्न दिया है।


बुधवार को इस शेयर ने मल्टी मंथ ब्रेकआउट दिया। साथ ही इसके वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखने को मिला। यह मूमेंटम ट्रेडर्स के लिए बेहतर मौका है। यानी वे इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आने वाले दिनों में इस शेयर में भारी तेजी देखने को मिल सकती है। बीडीएल ने हाल में घोषणा की थी कि कंपनी ने 31 मार्च, 2023 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर में करीब 2548 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया। इससे कंपनी के शेयरों में तेजी आई है और आगे यह काफी ऊपर जा सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि मुसीबत के समय डिफेंस सेक्टर निवेशकों को लिए सुरक्षित पनाहगार बनकर उभरा है और बीडीएल की इस सेक्टर में खास जगह है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button