देश

कहीं ऑपरेशन चल रहा था, कोई न्यूज ऐंकर LIVE था… देखिए रात में आए भूकंप

नई दिल्ली: रात में लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी भूंकप आ गया। उस एहसास से ही लोग सहम गए। शहरों में हाई राइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग सड़क की तरफ भागे, कुछ लोग घर में ही कोना पकड़ लिए क्योंकि उन्हें लगा कि नीचे जाने से भी क्या फायदा? इतनी ऊंची बिल्डिंग है। दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर के लोगों की रात खौफ में बीती। कहीं फिर से भूकंप न आ जाए? सुबह से सोशल मीडिया पर #भूकंप की चर्चा है। कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आप उस दहशत को महसूस कर सकते हैं। एक वीडियो जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा है जहां भूकंप के समय ऑपरेशन चल रहा था। दूसरा वीडियो पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के स्टूडियो का है। ऐसे ही कुछ और वीडियो आइए देखते हैं। ये सभी ट्विटर पर वायरल वीडियो हैं, ऐसे में हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि ये बीती रात का ही है। हां, इतना जरूर है कि भूकंप क्या होता है, यह इससे जरूर पता चल रहा है।

नींद में थे लोग, झटके से कांप गए

भारत में कई लोग 10 बजे के बाद नींद में थे। उन्हें लगा कि जैसे चक्कर आ रहा है। उठकर बैठे तब समझ में आया कि यह तो भूकंप था। अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 130 किमी दक्षिण पूर्व दिशा में भूकंप का केंद्र 156 किमी गहराई में बताया जा रहा है। नोएडा में कई लोगों ने बताया कि टावर में रहने वालों को जल्दी एहसास हो गया था। काफी देर तक झटका महसूस हुआ। लोगों ने पंखे को हिलते देखा। सवारी का इंतजार करने वाले कैब ड्राइवरों ने भी झटके महसूस किए।

अपने आप हिलने लगा पंखा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button