खेल

श्रीलंकाई चढ़ेंगे अशोक लीलैंड की बसों में, जानिए क्या हुआ है

नई दिल्ली: श्रीलंका में इन दिनों सब-कुछ ठीक करने की कोशिश की जा रही है। पिछले साल ही यह देश भारी आर्थिक संकट से गुजरा है। अब वहां की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भारत भी हरसंभव मदद कर रहा है। इस बीच खबर आई है कि भारतीय कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) श्रीलंका परिवहन बोर्ड (SLTB) को 500 बसों की सप्लाई करेगा। उसे वहां से 500 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है।

75 बसें रवाना की गईं

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि एसएलटीबी से मिले ठेके के तहत उसने पड़ोसी देश में 75 बसों की आपूर्ति कर दी है। यह ठेका भारत सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत भारतीय निर्यात आयात बैंक द्वारा दी गई ऋण सहायता का हिस्सा है।

श्रीलंका के गांवों में चलेंगी ये बसें

अशोक लीलैंड के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) अमरदीप सिंह ने कहा, ”इस समय कुल 5,000 से अधिक अशोक लीलैंड बसें श्रीलंका परिवहन बोर्ड के पास हैं। नई 32 सीटों वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की उम्मीद है।” उन्होंने बताया कि अशोक लीलैंड के बस और ट्रक श्रीलंका में ही बनते हैं और उन्हें ब्रांड ‘लंका अशोक लीलैंड’ के नाम से पहचाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button