खेल

तूफानी तेजी के साथ खुले अडानी ग्रुप के स्टॉक! एक में लगा अपर सर्किट, वापस लौटी तेजी

नई दिल्ली: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है। आज अडानी ग्रुप (Gautam Adani) के सभी शेयर हरे निशान पर खुले हैं। पिछले पांच दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी। इसका असर गौतम अडानी (Gautam Adani Net Worth) की नेटवर्थ पर भी पड़ा था। अडानी की नेटवर्थ कम हुई थी। आज अडानी ग्रुप के सभी शेयरों ने जबरदस्त वापसी की है। हालांकि अभी ग्रुप के ज्यादातर सभी स्टॉक अपने निचले स्तर पर बने हुए हैं। इस साल 24 जनवरी को जब अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी उसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Stocks) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। करीब एक महीने से ज्यादा समय तक अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में गिरावट जारी रही थी। इसी के चलते ज्यादातर सभी शेयर अपने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं आज अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों का क्या हाल है।


इन शेयरों में देखी जा रही तेजी

आज अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। यह शेयर सुबह 810 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसमें पांच फीसदी का तेज उछाल आया है। अब यह स्टॉक 816 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। यह शेयर 30 अंकों की बढ़त के साथ 1,873.80 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी आज बढ़त है। यह शेयर 682 के स्तर पर चल रहे हैं। अडानी पॉवर के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर 202 के स्तर पर पहुंच गए हैं। अडानी टोटल गैस के शेयर भी बढ़त के साथ 899 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। यह शेयर 1008 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

अडानी विल्मर में दिख रही खरीदारी

अडानी विल्मर में आज दो फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर 430 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी तेजी है। यह शेयर 381.40 के स्तर पर बने हुए हैं। एनडीटीवी के शेयर बढ़त के साथ 210 पर कारोबार कर रहे हैं। एसीसी के शेयरों में भी तेजी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button