खेल

अडानी के शेयरों में आज भी तेज उछाल, 4 में लगा अपर सर्किट, पूरी डिटेल

नई दिल्ली: आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बाजार में कमजोरी देखी जा रही है। लेकिन अडानी ग्रुप (Adani Group Shares) के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है। आज भी अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है। इनमें निवेशकों की भारी खरीदारी देखी जा रही है। ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से अडानी ग्रुप (Adani Group Shares) के शेयरों की तूफानी रफ्तार जारी है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग का कहर अब खत्म होता दिख रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से लगातार एक महीने से ज्यादा गिरावट में चल रहे अडानी के शेयर अब जोरदार वापसी कर रहे हैं। शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है। शेयरों में तेजी के साथ अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में भी उछाल आया है। गौतम अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उछलकर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एक समय ऐसा आया था जब गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे। आइए देखते हैं आज अडानी ग्रुप के शेयरों का क्या हाल है।

अडानी के इन शेयरों में बंपर खरीदारी

अडानी ग्रुप के शेयर अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी विल्मर में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। यह स्टॉक आज अपर सर्किट पर चल रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 650.20 रुपये के स्तर पर खुले हैं। सुबह से ही इनमें अपर सर्किट लगा हुआ है। एक समय हर दिन लोअर सर्किट में चलने वाला अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर आज सुबह से अपर सर्किट पर हैं। पिछले कई दिनों से शेयर में तेजी देखी जा रही है। आज सुबह यह शेयर 5 फीसदी उछाल के साथ 904.40 रुपये के स्तर पर खुला है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी आज 5 फीसदी उछाल के साथ 861.40 रुपये के स्तर पर खुले हैं। वहीं अडानी विल्मर के शेयर भी तेजी देखी जा रही है। यह शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 477.35 रुपये के स्तर पर चल रहे हैं।

आज गिरावट में अडानी के ये शेयर

अडानी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर जहां हरे निशान पर हैं। वहीं कुछ में गिरावट भी देखी जा रही है। इसमें अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। यह शेयर सुबह तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,977.35 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। एसीसी के शेयरों में भी गिरावट है। यह शेयर गिरावट के साथ 1,866.40 रुपये के स्तर पर बने हुए हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी गिरावट है। यह शेयर 704.25 रुपये के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट के शेयर भी लाल निशान पर चल रहे हैं। यह शेयर गिरावट के साथ 388.15 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button