खेल

TATA की बढ़ती धमक, अब खेल के मैदान में दिखा रहे जलवा

नयी दिल्ली: नई दिल्ली: सड़क से लेकर आसमान तक टाटा (Tata) की धमक बरकरार है। टाटा समूह (Tatasons) लगातार विस्तार कर रहा है। टाटा अब खेल में अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं। टाटा ने पहले आईपीएल 2023 (IPL 2023) का राइट्स खरीदा और अब उन्होंने महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League – WPL) का टाइटल स्पॉन्सशिप राइट्स खरीदा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी जानकारी दी और कहा कि टाटा समूह ने अगले पांच सत्रों के लिए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदा है। यानी साल 2023 से साल 2027 तक WPL का टाइटल स्पॉन्सरशिप टाटा के पास है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल का टाइटल राइड्स खरीदा है।

बड़े कारोबारी समूह जैसे रिलायंस भी पहले से क्रिकेट के मैदान में है। अब टाटा ने भी इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने मुंबई में चार मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिये। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा समूह पहले डब्ल्यूपीएल का टाइटल प्रायोजक होगा। उनके सहयोग से हमें पूरा भरोसा है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं। टाटा ने पिछले साल आईपीएल के अधिकार भी हासिल किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button