खेल

टीम इंडिया ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का अंत, जापान के बाद साउथ अफ्रीका को भी पटका

राउरकेला: भारत (Team India) ने जीत के साथ हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) का अंत किया है। 9वें से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन मुकाबले में भारत ने बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर साउथ अफ्रीका को 5-2 से हराया। टीम इंडिया को क्रासओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार मिली थी। उसके बाद क्लासिफिकेशन मैच में टीम ने जापा को 8-0 से हराया था। अब दक्षिण अफ्रीका पर भी भारत ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में 9वें स्थान पर रही।

पहले क्वार्टर में हुए दो गोल

भारतीय टीम ने मैच के पहले ही क्वार्टर में दो गोल दाग दिये। चौथे मिनट में अभिषेक के गोल से टीम इंडिया ने खाता खोला। फिर 11वें मिनट में टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसपर गोल कर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा खेल दिखाया। भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

नहीं रुका गोल का सिलसिला

तीसरे क्वार्टर में भी कांटे की टक्कर हुई। लेकिन 44वें मिनट में शमशेर सिंह ने भारत के लिए गोल किया और टीम की बढ़त 3-0 हो गई। चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में अकाशदीप सिंह के गोल से भारत ने 4-0 की बढ़त बना ली। लेकिन इसके तुरंत बाद ही मविम्बी समकेलो ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल किया। मैच खत्म होने से पहले 58वें मिनट में सुखजीत सिंह ने भी भारत के लिए गोल किया। 59वें मिनट में साउथ अफ्रीका के लिए कासिम मुस्तफा ने गोल किया। यह गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर आया।

    साउथ अफ्रीका पर 12वीं जीत

    भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका पर यह 12वीं जीत है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 17 मुकाबले हुए हैं। इसमें अफ्रीका को सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है। चार मैच ड्रॉ रहे।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button