खेल

छंटनी का आधार पर्फोमेंस नहीं कुछ और था, एक्स मेटा एंम्पलाई का यूं छलका दर्द

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में दिग्गज टेक कंपनियों में लगातार छंटनी हो रही है। अमेजन, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। पूरी दुनिया में नौकरियों पर संकट आ गया है। ऐसे लोग जो इन कंपनियों से निकाले गए हैं लिंक्डइन (LinkedIn), फेसबुक, ट्विटर पर अपने दर्द को बयां कर रहे हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने भी अपने कई कर्मचारियों की छंटनी की है। मेटा ने दो बार छंटनी की है। इस छंटनी में कई ऐसी महिलाओं की भी नौकरी चली गई जो प्रेगनेंट थी और जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। मेटा की ऐसी ही एक महिला कर्मचारी सारा श्नाइडर ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर दिल छू लेने वाला अपना दर्द बयां किया है।

लिंक्डइन पर बयां किया दर्द

मेटा में सीनियर रिक्रूटर के रूप में काम करने वाली सारा श्नाइडर (Sara Schneider) नाम की इस महिला ने अपनी नौकरी खो दी है। वह मेटा की पीपुल टीम और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग टीम के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करती थीं। सारा (Sara Schneider) ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा है कि मेटा में कर्मचारियों की परफार्मेंस के आधार पर छंटनी नहीं की गई है। कंपनी में कई ऐसे कर्मचारी निकाले गए हैं जो परफार्मेंस में टॉप पर थे। उन्हें भी जॉब से बाहर कर दिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि इस छंटनी की वजह से उनकी मैटरनिटी लीव भी कम हो गई। लिखा कि उन्होंने कंपनी में शानदार तीन साल बिताए हैं। कंपनी से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर लिख रहे अपनी परेशानी

हाल ही में दुनिया के कई देशों में कंपनियों ने बड़ी छंटनियां की हैं। इसमें हजारों कर्मचारी निकाले गए हैं। यह कर्मचारी अब सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। बीते दिनों भी कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर की थी। कई कंपनियां अभी आगे भी और छंटनी करने की तैयारी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button