खेल

अडानी को सबसे बड़ा झटका, एक दिन में 50 हजार करोड़ रुपये घट गया मार्केट कैप, अमीरों की लिस्ट में भी लुढ़के

नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अडानी ग्रुप का मार्केट कैप एक दिन में ही 50 हजार करोड़ रुपये घट गया है। इसी के साथ गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भी नीचे लुढ़क गए हैं। बाजार में अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बीते मंगलवार को भी अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। अडानी के 10 में से छह कंपनियों के शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट पर लगे हुए थे। ग्रुप (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 7.1% नीचे बंद हुआ था। इसी की वजह से अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 50,165 करोड़ रुपये कम हो गया है। यह एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट में से एक है।

सोमवार से लगातार आ रही गिरावट

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। बीते 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Research) आई थी। इसके बाद से अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई थी। बीते दिनों ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमा था। अब सोमवार से दोबारा अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है। बीएसई (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक, 25 जनवरी 2023 के बाद से, अडानी समूह (Adani Group) का कुल एमकैप 19.2 लाख करोड़ रुपये से घटकर 8.9 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

अमीरों की लिस्ट में लुढ़के अडानी

गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में फिर लुढ़क गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद शेयरों में लगातार गिरावट की वजह से अडानी की नेटवर्थ को काफी नुकसान हुआ था। इसके चलते गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे। पिछले दिनों ग्रुप के शेयरों में तेजी के चलते अडानी टॉप 20 की दहलीज पर पहुंच गए थे। अब एक बार फिर अडानी अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं। अडानी अरबपतियों की लिस्ट में लुढ़कर अब 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button