देश

मुसीबतों की बेड़ियां पिघला चुकी हैं… भारत जोड़ो यात्रा में राहुल को मिला नन्हे ‘आजाद’ का साथ

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा काफी सुर्खियां बटोर रही है। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल के साथ एनसीपी नेता फारुख अबदुल्ला, पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत समेत अलग-अलग क्षेत्रों से कई लोग शामिल हो चुके हैं। इस बीच शुक्रवार यानी आज एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी का हाथ थामे महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में एक लड़का दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

राहुल के साथ नन्हे आजाद, आप भी देखिए
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जबसे शुरू हुई है इसमें कई बच्चों ने भी हिस्सा लिया था। इसी कड़ी में चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में आज एक बच्चा दिखाई दिया। इस तस्वीर में राहुल गांधी उस नन्हे बच्चे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि कैसे रुकें कदम, जब साथ हो ‘आज़ाद’ से एक मासूम के कदमों का, #BharatJodoYatra मुसीबतों की बेड़ियां पिघला चुकी हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में नन्हे महात्मा गांधी की भी हो चुकी है एंट्री
भारत जोड़ो यात्रा में चंद्रशेखर आजाद बने बच्चे से पहले महात्मा गांधी की वेशभूषा में आए बच्चे की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी जहां राहुल गांधी झंडा फहराएंगे। इस यात्रा में बीजेपी नेता वरुण गांधी को भी शामिल करने की बात की जा रही है। राहुल ने इसपर कहा था कि वरूण गांधी इस यात्रा में जुड़ सकते हैं लेकिन बीजेपी को इससे जरूर दिक्कत होगी। प्रियंका गांधी भी वरुण गांधी के यात्रा में शामिल करने को लेकर तैयार हैं। हालांकि वरुण की ओर से इसपर अभी कोई जवाब नहीं आया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा की इस कड़ी में इस समय उत्तर प्रदेश में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button