पति ले आया दूसरी बीवी घर पहली पत्नी से नहीं हुई कोई संतान तो, दोनों पत्नियों को रखा एक साथ- फिर हो गया यह हादसा

सिलहरी (बदायूं) : संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मृत्यु हो गई। जानकारी उसके मायके पक्ष को हुई तो मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने पर पति व अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला का पति संतान न होने के चलते दूसरी महिला से भी विवाह कर चुका था। जो उसी घर में साथ रहती थी। मायके पक्ष की ओर से पुलिस को पति समेत चार लोगाें के खिलाफ तहरीर दी गई है।
25 साल पहले हुई थी शादी
थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी निवासी जगपाल यादव की शादी करीब 25 साल पहले दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौरा निवासी गंगा सिंह की पुत्री सर्वेश यादव के साथ हुई थी। शादी के कई साल तक जब सर्वेश को कोई संतान नहीं हुई तो उसका पति जगपाल ने भमोरा की एक महिला से दूसरा विवाह कर लिया था। इसके बाद भी सर्वेश अपने पति के घर में ही उसकी दूसरी पत्नी के साथ रहती रहीं।
सोमवार सुबह अचानक सर्वेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी जब किसी तरह सर्वेश के मायके पक्ष के लोगों को मिली तो उसके स्वजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तो सर्वेश का शव रखा था और पति समेत अन्य लोग घर से गायब थे। इस पर स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप लगाया कि उसके पति जगपाल यादव व उसकी दूसरी पत्नी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सर्वेश के भतीजे राहुल ने तहरीर देते हुए उसके पति जगपाल उसकी दूसरी पत्नी और अन्य ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना बिनावर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की मृत्यु की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी। लेकिन मायके पक्ष ने तहरीर दी है। इस आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।