खेल

बाजार ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया:सेंसेक्स 62,877 के स्तर पर पहुंचा

शेयर बाजार ने हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (29 नवंबर) को फिर नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,877.73 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सेंसेक्स ने सोमवार को 62,849.28 का ऑल टाइम हाई बनाया था। अभी सेंसेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब ही कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है वहीं 9 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स पर हिंदुस्तान यूनिलीवर 3% से ज्यादा चढ़ा है। नेस्ले और टाइटन में करीब 1.5% की तेजी है। इंडसइंड बैंक, LT और पावर ग्रिड आधा फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया
निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,672.95 के स्तर पर पहुंचा। इससे एक दिन पहले निफ्टी ने 18,614.25 का ऑल टाइम हाई बनाया था। अभी यह ऑलटाइम हाई के करीब ही कारोबार कर रहा है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE का निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.28% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। रियल्टी, पीएसयू बैंक और मीडिया में मामूली गिरावट है।

100 पॉइंट से शुरू हुआ था सेंसेक्स
1986 में जब सेंसेक्स की शुरुआत हुई तो इसका बेस ईयर 1978-79 को रखा गया और बेस 100 पॉइंट बनाया गया। जुलाई 1990 में ये आंकड़ा 1,000 पॉइंट पर पहुंच गया। 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद सरकार ने FDI के दरवाजे खोले और बिजनेस करने के कानून में बदलाव किया। इसने सेंसेक्स में गति बढ़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button