देश

मदरसे के उलेमा ने किया लड़के का रेप:आधी रात लड़के के कमरे में आता था आरोपी, नशीली चीज खिलाकर करता था दुष्कर्म

दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक मदरसे के उलेमा ने 12 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मोहम्मद इसरान लड़के को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। घटना के सामने आने से पहले ही वह फरार हो गया, दिल्ली पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

DCP नॉर्थ दिल्ली सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और IPC की धारा 377, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आधी रात उठाकर ले जाता था आरोपी
पीड़ित लड़के ने बताया कि वह अगस्त 2021 से सराय रोहिल्ला के मदरसे में पढ़ रहा है। लड़के का आरोप है कि उलेमा इसरान हर 2-3 दिन के बाद आधी रात को उसके कमरे में आता था और फिर उसे अपने कमरे में ले जाता था। उसे नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गलत काम करता था। आरोपी उलेमा की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद इसरान (24) के रूप में हुई है।

उलेमा ने पिछले हफ्ते भी किया था शोषण
7 और 8 दिसंबर को लड़के के साथ फिर से दुष्कर्म हुआ। उसके बाद लड़का अपने घर चला गया। यह देखकर कि उनका लड़का उदास और शांत दिख रहा है, माता-पिता ने अपने बेटे से उस मामले के बारे में पूछा, जिस पर लड़के ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा गांव के नाले में दो दिन पहले हत्या कर फेके गए 15वर्षीय किशोर दीपांशु विश्वकर्मा की हत्या पर से पर्दा हट गया।सोमवार को पवई पुलिस ने घटना का राजफाश करते हुए हत्या में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हत्यारे दोस्त ने अप्राकृतिक दुष्कर्म को लेकर हत्या की बात स्वीकार किया है। 

2. मोतिहारी में स्कूली छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

मोतिहारी में स्कूल से घर लौट रहे छात्र को पैसे का लालच दे कर एक नाबालिग छात्र से एक युवक को अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम देने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद छौड़ादनो थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को भेज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button