खेल

शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बीच उछला अडानी ग्रुप का यह शेयर, जानिए कितनी पहुंच गई कीमत

मुंबई: निफ्टी 50 इंडेक्स सोमवार को 17,066.6 अंक पर खुला जबकि शुक्रवार को यह 17,100.05 अंक पर बंद हुआ था। कमजोर वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई थी। बैंकिंग सेक्टर का संकट गहराने से ऐसा हुआ। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) और क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) को डूबने से बचाने के प्रयास जारी हैं लेकिन कई और बैंकों के डूबने की आशंका बनी हुई है। शुक्रवार को नैसडेक कंपोजिट 0.74 फीसदी, डाउ जोंस एवरेज 1.19 फीसदी और एसएंडपी 500 1.1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। उनके फ्यूचर्स भी इस आर्टिकल के लिखते समय गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। वॉल स्ट्रीच में गिरावट का असर आज एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। अधिकांश एशियन मार्केट्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। केवल चीन के SSE Composite इंडेक्स में तेजी दिख रही है।


सुबह 11:25 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 174.75 अंक यानी 1.02% की गिरावट के साथ 16,925.3 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सेज में फ्रंटलाइन इंडेक्सेज से ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स, 1.33 और निफ्टी-स्मॉल-कैप 100 इंडेक्स 1.06 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। यह रही उन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट के दौर से गुजर रहे हैं…

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button